{"_id":"1fd6ca2495e84dccde733717bf84eded","slug":"bjp-leader-s-son-beaten-in-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के बेटे की सरेआम पिटाई, बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के बेटे की सरेआम पिटाई, बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 08 Jan 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन की रामगंगा विहार पुलिस चौकी पर गुरुवार को पुलिस की नजरों के सामने दो घंटे तक खुलेआम बेरोकटोक सड़कों पर अराजकता पसरी रही। पहले कार सवार हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में भाजपा नेता दिनेश ठाकुर के बेटे को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा।
इसके बाद जवाब में भाजपा नेता ने भी समर्थकों के साथ सड़क पर खुलेआम कानून का मखौल उड़ाया। बेखौफ होकर पुलिस के सामने सड़कों पर हथियार लहराए गए और कई राहगीरों से भी बदसलूकी की र्गई। हमलावरों के शक में एक राहगीर की कार के शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर एक निर्यातक के बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रामगंगा विहार निवासी भाजपा नेता और एमडीए के ठेकेदार दिनेश ठाकुर का बेटा शिखर दीप सिंह डीपीएस में बारहवीं का छात्र है। सेल्स टैक्स चौराहे के पास गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे जब शिखर दीप स्कूटी से फोटो कॉपी कराने बाद अपने घर लौट रहा था। कार सवार हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। कहासुनी के बाद हमलावरों ने छात्र को पीट दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
जिस वक्त छात्र को पीटा गया उस वक्त महज दस कदम की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस की जिप्सी खड़ी थी। लेकिन जिप्सी सवार पुलिस वाले तमाशा देखते रहे। छात्र ने अपने साथ हुई घटना की सूचना अपने पिता भाजपा नेता दिनेश ठाकुर को दी। बेटे पर हमले से बौखलाए भाजपा नेता मौके पर पहुंचकर समर्थकों के साथ हंगामा किया।
हमलावरों की तलाश में भाजपा नेता और समर्थकों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। इस दौरान हमलवरों से मैच खाती एक कार गुजरी तो भाजपा नेता और समर्थकों ने उसे दौड़ा लिया और कार के शीशे तोड़ डाले। कई अन्य राहगीरों के साथ ही हमलावरों के साथ होने के शक में बदसलूकी की गई। बाद में थाने पहुंचे भाजपा नेता दिनेश ठाकुर ने हिमाचल चौधरी, मुकुल सक्सेना, सुदर्शन और अनमोल लोहिया के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।