फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   beti ka rista tuta] pita ki mot

बेटी की शादी का रिश्ता टूटा, पिता की मौत

Mon, 20 Nov 2017 01:36 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
beti ka rista tuta] pita ki mot
girl - फोटो : अमर उजाला
 पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती की शादी का रिश्ता शादी में कोरमे की दावत और दहेज देने से इंकार करने पर तोड़ दिया गया। इसके बाद युवती के पिता की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। इस मामले में युवती ने आरोपी युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ने बेटी की शादी का रिश्ता संभल के नखासा थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से करीब आठ माह पहले तय की थी। दोनों पक्षों में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। आरोप है कि शादी का समय करीब आने पर युवक पक्ष ने युवती के परिवार से दहेज की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने शर्त रखी कि शादी एक होटल में की जाए और दावत में कोरमा/रोटी खिलाई जाए। युवती के परिवार ने शादी में दहेज और कोरमे की दावत देने से इंकार कर दिया तो युवक पक्ष ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद चंद रोज पहले ही युवती के पिता की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने इस संबंध में आरोपी दिलशाद, उसके पिता कल्लू और दिलशाद की मां के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है। एसएचओ महिला थाना संध्या सिंह का कहना है कि आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज
 कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ महिला थाना ने बताया की आरोपी पक्ष गलशहीद के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम शरफरा, जम्बू, शराफत, भूरा और नरगिस है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed