{"_id":"5a3eb82c4f1c1b0d698c3d91","slug":"baby-body-lost-in-cemetery","type":"story","status":"publish","title_hn":" कब्रिस्तान से गायब हो रहे बच्चे के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्रिस्तान से गायब हो रहे बच्चे के शव
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान में भीड़ और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकोशेड़ पुल के पास स्थित कब्रिस्तान में दफनाए गए बच्चों के शव गायब हो रहे हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब एक नवजात को दफनाने के बाद परिजन उसके कब्र की चारदीवारी कराने पहुंचे। उन्होंने बच्चे का शव गायब देखा तो सहम गए। आसपास की अन्य कब्र भी खुदी मिली हैं, जिनमें से बच्चों के शव गायब हैं।
परिजनों का आरोप है कि बच्चे का शव किसी व्यक्ति ने गायब किया है। इस संबंध में मझोला पुलिस से शिकायत की गई है।दरअसल, रामतलैया में रहने वाली मंजीत ने दो माह पहले बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि बेटा कमजोर होने के कारण बीमार हो गया था। इस दौरान ही एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने उनके बेटे को इंजेक्शन लगा दिया।
इसके बाद बच्चे हालत खराब हो गई। 19 दिसंबर को बच्चे की मौत हो गई। शव को लोकोशेड के निर्माणाधीन पुल के पास स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया। परिजनों ने बताया कि 21 दिसंबर को वह कब्र की पक्की दीवार कराने गए। इस दौरान उन्हें कब्र के अंदर से नवजात का शव गायब मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उन्हें शक है कि शव को किसी व्यक्ति ने जानबूझकर गायब किया है। इस संबंध में रामतलैया पुलिस चौकी पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। एसएचओ मझोला हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। नवजात की मौत की वजह आंगनबाड़ी कार्यकत्री का बीमारी के दौरान उसको इंजेक्शन लगाना बताया गया है। कब्र से बच्चे का शव गायब होने के संबंध में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।