फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attacked with a knife On BSc student

बुद्घि विहार में छात्रा से छेड़खानी, शोहदे ने चाकू से किया हमला

Mon, 05 Sep 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
attacked with a knife On BSc student
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनी बुद्घि विहार में देर शाम एक शोहदे ने छात्रा से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से महिलाएं और युवतियां सहम गईं। खबर मिलने पर परिजन पहुंच गए और वह छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

बुद्घि विहार सेक्टर दो में बैंक अफसर का परिवार रहता है। बीएससी में पढ़ने वाली बैंक  अफसर की बेटी देर शाम मोहल्ले के ही बुक सेलर से रजिस्टर खरीद कर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में जब मोहल्ले में सेक्टर दो में पार्क के पहुंची। इसी दौरान उदित चौधरी नाम का युवक पहुंच गया। उदित ने छात्रा को रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने हाथ के कड़े से छात्रा के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उदित ने चाकू निकालकर छात्रा पर हमला कर दिया। घटना में छात्रा लहूलुहान हो गई। छात्रा की चीख पुकार सुनकर लोग जुट गए। इसी बीच छात्रा के पिता भी आ गए। इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गया। पिता बेटी को लेकर एक क्लीनिक में पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने मझोला थाने जाकर आरोपी उदित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्घि विहार में रविवार की रात एक छात्रा पर हमला किया गया था। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि छात्रा का मेडिकल कराया गया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। 
नितिन तिवारी, एसएसपी 

वारदात से कालोनी में सनसनी, महिलाएं युवती घरों में कैद
शहर की पॉश कालोनी में शुमार बुद्घि विहार। हर वक्त लोगों की मौजूदगी। लेकिन रविवार की रात बुद्घि विहार सेक्टर दो का नजारा कुछ अलग था। एक छात्रा पर शोहदे ने सरेराह चाकू से हमला कर दिया। छात्रा की चीखों से कालोनी गूंज गई। पल भर में लोग मौके पर जुट गए। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गया था। लोगों को वारदात की जानकारी हुई तो वह भी डर गए। जो लड़कियां और महिलाएं बाहर टहल रही थीं। वह भी अपने घरों में कैद हो गई। पल भर में कालोनी में सन्नाटा पसरा गया। इक्का दुक्का लोग ही अपने जरूरी कामों से बाहर निकलते नजर आ रहे थे। बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि अब तो हद ही हो गई। हाईवे और दूसरे जगह तो घटनाएं हो ही रहीं थी। अब तो घर के आंगन तक अपराधी पहुंच रहे हैं। पुलिस बड़े बड़े दावे करती है। लेकिन अपराधियों पर नकेल नहीं कस पा रही। 
  
फरार हो गया आरोपी और उसका परिवार
मुरादाबाद। बीएससी की छात्रा पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी का परिवार घटनास्थल के पास ही एक मकान में किराये पर रहता है। काफी देर के बाद लोगों को पता चला कि हमला करने वाला उदित चौधरी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब तक आरोपी और उसके परिवार के लोग फरार हो चुके थे। आस पड़ोस के लोग भी कुछ नहीं बता रहे हैं। 

पहले भी लड़कियां को तंग कर चुका है आरोपी
मुरादाबाद। आरोपी उदित चौधरी आए दिन आने जाने वाले लड़कियाें को तंगरहता है। करीब एक सप्ताह पहले भी आरोपी उदित ने एक छात्रा के साथ अभद्रता की थी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकला था। इसके अलावा भी पार्क में बैठे सिगरेट बाजी भी करता देखा गया था। 

गेट के बाहर बैठी बेटी का इंतजार कर रही थी मां
मुरादाबाद। जिस वक्त छात्रा रजिस्टर खरीदने के लिए बुक सेलर गई थी। तब उसकी मां गेट पर बैठी थी। मां ने बताया कि वह बेटी के घर लौट रहा इंतजार रही थी। लेकिन पार्क की तरफ से शोर सुना तो वह भी मौके पर चली गई। छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।  


 कालेज से घर तक छात्राओं पीछा कर रहे शोहदे
मुरादाबाद। स्कूल कालेज के इर्द गिर्द मंडारने वाले शोहदे अब घर तक छात्राओं का पीछा कर रहे हैं। अभिभावक बहुत परेशान हैं। लेकिन पुलिस उनका दर्द सुनने को तैयार नहीं हैं। 

   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed