फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   animal smugglers try to murder of ARTO

पशु तस्करों ने सिपाही का गला घोंटने की प्रयास

Mon, 24 Oct 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 24 Oct 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
animal smugglers try to murder of ARTO
गला दबाया
पाकबड़ा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर एआरटीओ की टीम ने पशु लदा कंटेनर पकड़ लिया। चालक और उसके साथ कंटनेर में मौजूद व्यक्ति से कागजात मांगे गए। लेकिन चालक कागजात नहीं दिखा पाया। एआरटीओ के आदेश पर सिपाही कंट्रेनर को पाकबड़ा थाने में छुड़ाने जा रहा था।
विज्ञापन


लेकिन पशु तस्करों ने रास्ते में सिपाही का गला घाेंटने का प्रयास किया। सिपाही ने शोर मचा दिया और ट्रक की चॉबी निकाल कर नीचे फेंक दी। इसके बाद  दोनो पशु तस्कर फरार हो गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और कंटेनर को कब्जे में लिया। जिसमें 25 पशु लदे हैं। जिसमें से चार पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


एआरटीओ अमरीश कुमार श्रीवास्तव रविवार दोपहर बाद अपनी टीम के साथ पाकबड़ा क्षेत्र में उमरी सब्जीपुर के पास दिल्ली हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक कंटनेटर आया। टीम में मौजूद सदस्यों ने कंटेनर के चालक से रुकने का इशारा किया। चालक ने कंटेनर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक और उसके साथी से गाड़ी के कागजात मांगे तो दिखा नहीं पाए।  जबकि कंटेनर को खाली बताया। एआरटीओ ने सिपाही राम आसरे को गाड़ी के साथ पाकबड़ा थाने भेज दिया। लेकिन चालक ने रास्ते से गाड़ी को गलत दिखा में घूमा दिया। सिपाही ने विरोध किया तो उसकी  हत्या की कोशिश की गई।


चालक और उसके साथ ही राम आसरे का गला दिया। सिपाही शोर मचा दिया। इसके अलावा उसने गाड़ी चॉबी निकाल ली और सड़क पर फेंक दी। इसके बाद पशु तस्कर उसे छोड़ कर फरार हो गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें 25 पशु मिले। जिसमें से चार की मौत हो चुकी थी। पाकबड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed