{"_id":"577f41bc4f1c1bd2707fa950","slug":"accidents-in-two-families-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों ने छीनीं दो परिवारों की ईद की खुशियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों ने छीनीं दो परिवारों की ईद की खुशियां
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo
विज्ञापन
अलग अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। इन हादसों से उनके परिवारों में चीख पुकार मच गई। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। भगतपुर थानाक्षेत्र के मल्लूपुरा निवासी रिफाकत पुत्र लियाकत अपने चचेरे भाई राशिद पुत्र आसाक के साथ टांडा में अपने रिश्तेदारों से ईद मिलने जा रहा था।
टांडा रोड पर इनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को टांडा अस्पताल भिजवाया। जहां से रिफाकत को साईं अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरा हादसा छजलैट थानाक्षेत्र में हुआ। मुजफ्फनगर जनपद के ककरौली थानाक्षेत्र के खुजैड़ा निवासी इंतजार ट्रक ड्राइवर है। बुधवार की रात वह कलकत्ता से ट्रक में लोहा लाकर मुजफ्फर नगर जा रहा था। उसके साथ चालक तरबेज भी था।
विज्ञापन
छजलैट के पास ट्रक में पंक्चर हो गया। दोनों चालक स्टपनी बदल रहे थे। इसी दौरान ट्रक के बराबर से तेजी से निकले दूसरे ट्रक ने इंतजार को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। खबर मिलने पर उसके परिजन भी आ गए।