फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   a man theft gold chain

चमकाने के बहाने उड़ाई सोने की चेन

Sun, 31 May 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 31 May 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
चमकाने के बहाने ठगों ने सोने की चेन साफ कर दी। महिला को घंटाभर बाद ठगी का एहसास हुआ। घटना कटघर में होली का मैदान के पास की है। महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। कटघर बीच में होली मैदान के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल पर दो युवक पहुंचे। इन युवकों ने महज 25- 25 रुपये में सोने के जेवर चमकाने का झांसा दिया। सड़क किनारे बैठकर इन युवकों ने आसपास की महिलाओं को जेवर चमकाकर दिखाए। ठगों में से एक ने पहले अपनी उंगली से सोने की अंगूठी निकाली और एक लिक्विड में डालकर उसे चमकाकर दिखाया। इसे देखने के बाद पास में रहने वाली पुष्पा पत्नी रमेश ने भी अपनी सोने की चेन उसे चमकाने को दी। ठगों ने महिला को घर से बर्तन लाने को कहा। एक गिलास में चेन और लिक्विड डाला और कागज से कवर करके महिला से कहा कि घर में ले जाकर बीस मिनट तक चेन को गिलास में ही पड़ा रहने दे। इतना कहने के बाद ठग महिला से 25 रुपये लेकर खिसक गए। बीस मिनट बाद महिला ने गिलास से कागज हटाकर देखा तो अंदर काले रंग का पानी था लेकिन उसमें चेन नहीं थी। ठगी का एहसास होने के बाद महिला ने शोर मचाया, आसपास साइकिल सवार खोजे गए लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed