फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लुटेरों का आतंक: अब आशियाना में छात्रा का पर्स लूटा

लुटेरों का आतंक: अब आशियाना में छात्रा का पर्स लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों का आतंक: अब आशियाना में छात्रा का पर्स लूटा
मुरादाबाद। दीपावली पर्व की तरह ही होली से पहले लुटेरे एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। लगातार तीन दिन के भीतर पर्स लूट की दूसरी वारदात रविवार रात सिविल लाइन के आशियाना थानाक्षेत्र में हुई। यहां पर घर के सामने ही एक छात्रा का पर्स लूटकर बाइक सवार बदमाश कांठ रोड की ओर भाग निकले। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, पुलिस ने लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस इन मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन पर पर्दा डालने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

आशियाना फेज दो में रहने वाली छात्रा अंबिका ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अरविंद अधिवक्ता हैं। अंबिका रविवार शाम को मां के साथ स्कूटी पर सवार होकर किताबें खरीदने के लिए बाजार गई थी। वापस लौटते वक्त मां, बेटी मंदिर चली गई थी। वहां से रात को नौ बजे के करीब दोनों घर पहुंची। घर के सामने ही अंबिका ने स्कूटी रोकी तो पीछे से अचानक बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने झपट्टा मारकर अंबिका के हाथ से पर्स लूटा। पर्स में नकदी और दस्तावेज रखे थे। धक्का लगते ही अंबिका और उसकी मम्मी नीचे गिर गए, लुटेरे तेज रफ्तार में बाइक लेकर कांठ रोड की ओर भागे। पर्स लूट की शिकायत पुलिस से की गई है। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि पर्स लूट की शिकायत पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन


तीन दिन में दो लूट.. रिपोर्ट एक की भी नहीं
मुरादाबाद। तीन दिन के भीतर पर्स लूट की दो वारदात हुई लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है, क्योंकि पर्स में ज्यादा नकदी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed