फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन बच्चियां झुलसीं

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन बच्चियां झुलसीं

Mon, 05 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन बच्चियां झुलसीं
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भोजपुर के पीपलसाना कस्बे में रविवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन बच्चियां बुरी तरह से झुलस गईं। बच्चियों छत पर खेल रही थीं। इसी दौरान किसी ने लोहे की छड़ लाइन से टच कर दी। जिसमें करंट दौड़ गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीपलसाना निवासी हाजी हमीद की बेटी अवीशा (7) अपने मकान की छत पर खेल रही थी। उसके साथ जावेद की बेटी सारा और अलीम की बेटी अलवीरा भी खेल रही थीं। हाजी हमीद के मकान की छत के बराबर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसी दौरान किसी एक बच्ची ने लोहे की छत तार से टच कर दी। जिससे छड़ में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर तीन बच्चियों झु़लस गई। बच्चियों के कपड़ों में आग लग गई। तब लोग मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चियां बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिजन मोहल्ले वालों की मदद से तीनों बच्चियों को लेकर भोजपुर अस्पताल पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर तीनों बच्चियां अस्पताल भिजवा दी गईं। डाक्टरों का कहना है कि बच्चियों काफी झुलस चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed