{"_id":"5b9ac91f867a557e876d8ab3","slug":"91536870687-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बेरोकटोक दौड़ रहे ट्रैक्टर.. पुलिस बनी मूकदर्शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बेरोकटोक दौड़ रहे ट्रैक्टर.. पुलिस बनी मूकदर्शक
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दिन हो या रात का समय। हाईवे पर ओवरलोड ट्रैक्टर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। इनकी वजह से हादसे में बृहस्पतिवार तड़के तीन लोगों की मौत होने के बाद भी पुलिस की नींद नहीं खुली। दिल्ली हाईवे पर नोएंट्री के वक्त भी ट्रैक्टर आते-जाते दिखाई दिए और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन उनको देख रही थी।
ट्रैक्टर चालक न केवल हाईवे बल्कि शहर के अंदर भी लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। रात के वक्त इनका डर और बढ़ जाता है। क्योंकि ट्रैक्टर के पीछे ट्राली लगे होने के कारण उनमें लाईट भी नहीं जलती है। लोगों को कई बार तो सड़क पर ट्रैक्टर होने का पता भी नहीं चल पाता है। बृहस्पतिवार को भी हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक की लापरवाही दिखाई दी। ट्रैक्टर में एक तरफ तो लकड़ियां ओवर लोड भरी थी, वह ट्राली से भी बाहर निकली हुई थीं। इसके बाद अचानक से ही ट्रैक्टर चालक ने कट मार दिया और बस के सामने आ गया। जिस वजह से ओवरलोड ट्रैक्टर पर लदी लकड़ियों ने बस को चीर डाला। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टरों को सीज किया जाएगा।