{"_id":"5b6f484c4f1c1bf4258b472b","slug":"91534019660-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, पंचायत ने कराया निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, पंचायत ने कराया निकाह
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पाकबड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। खबर मिलने पर युवक के परिजन भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें प्रेमी युगल की शादी करने का फैसला सुनाया गया। काजी को बुलाकर निकाह करा दिया गया है।
पाकबड़ा के बकैनिया गांव निवासी युवक के अपनी मौसेरी बहन से प्रेम संबंध हो गए। युवक बार बार प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर जाने लगा। शक होने पर युवती के परिजनों ने उसके आने जाने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद भी प्रेमी युगल ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। इसके बाद दोनों परिवारों ने इनकी शादी तय कर दी। दो माह बाद शादी होनी थी। शनिवार सुबह दस बजे युवक प्रेमिका के घर पहुंच गया। युवक घर में पहुुंच था। इसी दौरान युवती के परिजन आ गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ। सूचना देकर युवक परिजन भी बुला लिए गए। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत बैठी। तब तय हुआ कि दोनों का निकाह करा दिया जाए। दोपहर बाद काजी बुलाकर दोनों का निकाह कर दिया गया। पाकबड़ा इंस्पेक्टर गजेंद्र त्यागी ने बताया कि ऐसे किसी मामले की सूचना नहीं दी गई।