फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा

रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा

Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत पर विजिलेंस विभाग की टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। टीम ने आरपीएफ को साथ लेकर एसआईटी रूम में कार्रवाई की। टीम ने यहां कर्मचारियों से पूछताछ की और तमाम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

दिल्ली से विजिलेंस की टीम बुधवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां टीम ने टिकट घर में दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम ने एसआईटी रूम में छापा मारा। टीटीई और अन्य कर्मचारियों से भी लंबी पूछताछ की गई। सूत्रों का दावा है कि टीम ने दस्तावेज खंगाले तो उसमें तमाम खामियां सामने आई हैं। जिसपर संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम कुछ दस्तावेज अपने साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। कुछ दिन पहले भी टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारा था। तब नोटबंदी के दौरान नोटों की हेराफरी के मामले में टीम जांच पड़ताल करने आई थी। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि बुधवार को विजिलेंस टीम दिल्ली से आई थी। एसआईटी रूम में छापा मारा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed