फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सर्राफ ने फंदे पर लटककर दी जान

सर्राफ ने फंदे पर लटककर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ ने फंदे पर लटककर दी जान
मुरादाबाद। मुगलपुरा के जीलाल मोहल्ले में रहने वाले एक सराफ ने बृहस्पतिवार सुबह घर में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह आईपीएल में सट्टेबाजी में लाखों गंवाना और उनका कर्ज में डूबा होना बताया गया है। सराफ की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। हालांकि उसमें आईपीएल का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

जीलाल मोहल्ले में रहने वाले प्रभाकर शिंदे (55) महाराष्ट्र के सांगी जिले के रहने वाले थे। करीब 30 साल पहले वह मुरादाबाद में आकर बसे थे। परिवार में पत्नी गायत्री, बेटी कोमल शिंदे (18) बेटा रोहन (14) है। भांजे रोहित ने बताया कि प्रभाकर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे घर से स्कूटी लेकर दूध लेने के लिए निकले थे लेकिन करीब दो घंटे बाद भी वह वापस नहीं आए। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। घर से चार सौ मीटर दूर गुजराती मोहल्ले में स्थित उनके दूसरे घर के बाहर स्कूटी खड़ी मिली। मुख्य दरवाजा खुला था, अंदर जाकर देखा तो आंगन में जाल पर प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर प्रभाकर का शव लटका हुआ था। पास ही एक कुर्र्सी और मूढ़ा लुढ़का हुआ था। जिससे अंदेशा है कि मूढे़ पर ही चढ़कर उन्होंने फंदा लगाया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा, फोरेंसिक टीम ने जांच की। इस घर में फिलहाल कोई और नहीं रह रहा था। मकान को बेचने की बात चल रही थी। प्रभाकर के करीबियों ने पुलिस को बताया कि प्रभाकर के ऊपर काफी कर्ज था। आईपीएल में सट्टे को भी कर्ज की वजह बताया। सीओ कोतवाली बलराम ने बताया कि प्रभाकर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनके पास किसी का देने के लिए कुछ भी नहीं है। फिलहाल सुसाइड नोट में आईपीएल का जिक्र नहीं है। परिवार वालों को भी आईपीएल में प्रभाकर के सट्टे में रकम लगाए जाने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में करीबियों और उनके मोबाइल की जांच कर पता किया जाएगा। देर शाम तक परिवार वालों ने किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है, वह अंतिम संस्कार के लिए शव महाराष्ट्र लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed