फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रशिक्षण से बाहर किए गए चार प्रशिक्षु दरोगा

प्रशिक्षण से बाहर किए गए चार प्रशिक्षु दरोगा

Sat, 24 Nov 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण से बाहर किए गए चार प्रशिक्षु दरोगा
अभिषेक सिंह
विज्ञापन

मुरादाबाद। पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जिन युवकों का दरोगा बनने के लिए न ही कद पूरा है न ही वह शारीरिक रूप से फिट हैं। ऐसे लोगों को भी मेडिकल टेस्ट में पास कर दरोगा भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। उन्हें प्रशिक्षण के लिए डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में भेज दिया गया। ऐसे चार प्रशिक्षु दरोगाओं को चिंहित कर एडीजी ने प्रशिक्षण से बाहर कर दिया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के निदेशक एडीजी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक आश्रित दरोगा भर्ती परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद 304 अभ्यर्थियों को दरोगा के प्रशिक्षण के लिए पुलिस अकादमी को आवंटित किया गया था। यहां पर दरोगाओं का प्रशिक्षण भी शुरू हो गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि प्रशिक्षु दरोगाओं में से कुछ ऐसे भी हैं जो कि शारीरिक रूप से अनफिट है। इस सूचना के बाद उन्होंने जांच कराई तो चार प्रशिक्षु दरोगा इस तरह के चिंहित हुए। इनमें से तीन दरोगा का कद कम पाया गया और चौथे के एक हाथ की दो उंगलियां भी नहीं थी। एडीजी ने चारों प्रशिक्षु दरोगाओं को प्रशिक्षण से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन

एडीजी का कहना है कि अनिफट युवकों का नियमों को ताक में रखकर चयन करने की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। जिससे की यह पता चल सके कि चाराें प्रशिक्षु दरोगा भर्ती प्रक्रिया में उत्तीर्ण कैसे हो गए? ये लापरवाही है या फिर इसकी कोई और वजह है। एडीजी ने बताया कि जिन लोगों को प्रशिक्षण से बाहर किया गया है, उनकी नौकरी पर अंतिम फै सला भर्ती बोर्ड के अधिकारी करेंगे। इस संबंध में अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed