{"_id":"5c55f8bfbdec224a3d3fdd12","slug":"71549138111-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा निवृत इंजीनियर को लूटने वाला फेसबुक फ्रेंड गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवा निवृत इंजीनियर को लूटने वाला फेसबुक फ्रेंड गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सेवानिवृत्त इंजीनियर मो. जाहिद को बंधक बनाकर लूटने वाले आरोपी फेसबुक फ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि 75 वर्षीय जाहिद और 22 वर्षीय मो. मसूद उर्फ समीर के बीच गहरी दोस्ती थी। रविवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने शनिवार देर शाम पुलिस लाइन में इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नागफनी थानाक्षेत्र में तारा बिल्डिंग के पास गली नंबर चार में रहने वाले सेवा निवृत्त सिविल इंजीनियर मोहम्मद जाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि समीर नाम का युवक उनके घर आया और वह उन्हें बंधक बनाकर नकदी, जेवर और मोबाइल व लैपटॉप एक बैग में भरकर ले गया है। बुुजुर्ग यहां अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी का इंतकाल हो चुका है, जबकि तीन बेटियां विदेश में रहती हैं। केस दर्ज करने के बाद नागफनी पुलिस और सर्विलांस टीम आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने जाहिद के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसे आरोपी का मोबाइल नंबर मिल गया। पुलिस ने इस नंबर को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन गलशहीद के कटार शहीद में मिली। पुलिस ने यहां से मो. मसूद उर्फ समीर के युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जाहिद के घर से लूटा गया सभी सामान बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई। यहां आरोपी ने पूछताछ में बताया कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये जाहिद से हुई थी। जाहिद यहां अकेले रहते थे। वह उनके घर अक्सर आता जाता था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की निशान देही पर शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।
आरोपी ने फेसबुक पर बनाई थी समीर नाम से फेसबुक
मुरादाबाद। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी का नाम मो. मसूद है। वह मोहल्ला कटार शहीद का निवासी है। आरोपी ने दसवीं तक पढ़ाई की है। उसने फेसबुक पर समीर नाम से आईडी बनाई थी। तीन साल पहले दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। घटना वाली रात भी आरोपी उसके घर पहुंचा और उसने जाहिद के घर से सभी माल बटोर लिया था। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
जाहिद को ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी
मुरादाबाद। पकड़ा गया आरोपी मो. मसूद उर्फ समीर दसवीं तक पढ़ा है। इसके बाद उसने पढ़ाई बंद कर दी। उसने जाहिद को अपना नाम और पता गलत बताया था। आरोपी ने जाहिद का मोबाइल से वीडियो बना लिया था। जिसके जरिये वह जाहिद को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने कई बार जाहिद से रुपये भी ऐंठ लिए थे। जाहिद ने अब रुपये देने से इंकार किया तो उसने उसे बंधक बनाकर घर का सभी सामान बटोर लिया था।