फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एमडीए ने सील किया स्कूल और बारात घर

एमडीए ने सील किया स्कूल और बारात घर

Thu, 06 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
एमडीए ने सील किया स्कूल और बारात घर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने बुधवार को मझोला थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन स्कूल और मुगलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से बने बारात घर को सील कर दिया। प्राधिकरण की इन दो बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा है। एमडीए की मुगलपुरा क्षेत्र में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। अवैध निर्माणों के मामले में यह इलाका कटघर और मझोला के बाद दूसरे स्थान पर माना जाता है। एमडीए यहां होने वाले अवैध निर्माणों पर अभी तक किसी बड़ी कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सका था।

कटघर, गलशहीद, मझोला, मुगलपुरा और नागफनी थाना क्षेत्रों को अवैध निर्माणों का गढ़ माना जाता है। खुद प्राधिकरण के आंकड़े बताते हैं कि इन थाना क्षेत्रों में 90 फीसदी से अधिक निर्माण अवैध हैं। प्राधिकरण उपाध्यक्ष कनक त्रिपाठी के आदेश पर प्राधिकरण के सचल दस्ते ने बुधवार को मुगलपुरा क्षेत्र में मोहम्मद आलम द्वारा बनाए गए बारात घर को सील कर दिया। एमडीए अधिकारियों के मुताबिक बारातघर अवैध रूप से बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए बनाया गया था। प्राधिकरण इस इलाके में जल्द बड़े अभियान की तैयारियों में लगा है। मझोला थाना क्षेत्र में एमडीए ने नरसिंग सैनी द्वारा बनाए गए डीआर पब्लिक स्कूल को सील कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक यह स्कूल भी बगैर मानचित्र के अवैध रूप से बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed