{"_id":"5c705c8bbdec227390332ad2","slug":"61550867595-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर जैसी घटनाएं रोकने को रात में रात में बढ़ाई चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर जैसी घटनाएं रोकने को रात में रात में बढ़ाई चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पुलवामा घटना के कुछ दिन बाद ही कानपुर में भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस के टायलेट में धमाका हुआ था। इस घटना के बाद रेलवे में अलर्ट है। शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे आईजी जीआरपी विजय प्रकाश ने अधीनस्थों संग बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि कानपुर जैसी घटनाएं सामने नहीं आनी चाहिए। इसके लिए रात में चौकसी बढ़ाई जाए। इसके अलावा संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आरपीएफ के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराध पर अंकुश लगाएं।
शुक्रवार शाम आईजी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद वाराणसी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से पूछताछ की। सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से कहा कि अगर उन्हें ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे इसकी जानकारी जीआरपी को दें।
कम क्षमता का विस्फोटक था: आईजी
मुरादाबाद। आईजी जीआरपी विजय प्रकाश ने बताया कि कानपुर में ट्रेन के टायलेट में कम क्षमता वाला विस्फोटक था। लेकिन इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। कानपुर के साथ ही अन्य जगह भी चौकसी बढ़ाई गई है। जीआरपी के अलावा अन्य एजेंसियां भी इस में ल गी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।