फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
कुंदरकी(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कुंदरकी थानाक्षेत्र के चकफाजलपुर के पास ट्रेन से कटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसकी गर्दन धड़ से अलग मिली है। जिससे मना जा रहा है कि युवक ने ट्रेन आने पर गर्दन ट्रैक पर रख दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस ने बताया कि चक फाजलपुर गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर बीस वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने पहले डायल 100 पर कॉल कर पुलिस कंट्रोल को दी थी। जिसके बाद कुंदरकी पुलिस भी पहुंच गई। युवक की गर्दन धड़ से अलग थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कुंदरकी थाने के एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक के एक पैर में पट्टी बंधी थी, जबकि एक चप्पल पर केवल पवन लिखा है। लेकिन उसकी पहचान से संबंधित अहम जानकारियां नहीं मिल सकी है। शव की शिनाख्त कराने के लिए ग्राम चकफाजलपुर से सटे आसपास के आधा दर्जन गांवों में पुलिस कर्मियों को भेजकर युवक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed