फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिसकर्मी का बेटा सॉल्वर गिरोह का मास्टरमाइंड

पुलिसकर्मी का बेटा सॉल्वर गिरोह का मास्टरमाइंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी का बेटा सॉल्वर गिरोह का मास्टरमाइंड
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए एसटीएफ से लेकर पुलिसकर्मियों तक की ड्यूटी है लेकिन खुद एक पुलिसकर्मी का बेटा ही सॉल्वर गिरोह का मास्टरमाइंड निकला है। उसने जल्द ही लाखों रुपये कमाने के लालच में अपने तीन साथियों की मदद से मंडल में सॉल्वर्स का जाल बिछा दिया। ये खुलासा सॉल्वर गिरोह के दो सदस्यों के पकडे़ जाने के बाद पुलिस पूछताछ में हुआ है।
गिरोह के कुछ सदस्य आसपास के जिलों में उन परीक्षार्थियों की तलाश करते, जिनको परीक्षा में फेल होने का डर था और उन परीक्षार्थियों से कई लाख रुपये लेकर वह उनके स्थान पर गिरोह में शामिल सॉल्वर्स से परीक्षा दिलाता था, जिसके बदले में उन्हें मोटी रकम देता था। अभी तक पुलिसकर्मी का बेटा और उसके तीन साथी पकडे़ नहीं गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मास्टरमाइंड का पिता प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में ड्यूटी पर कार्यरत है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पुलिसकर्मी के बेटे की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रश्मि को सिपाही पति के मोबाइल से कराई जा रही थी नकल
मुरादाबाद। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में मोबाइल के जरिए नकल करते हुए पकड़ी गई रश्मि के मोबाइल की जांच में अहम खुलासा हुआ है। परीक्षा देते वक्त वह अपने पति के मोबाइल नंबर पर ही बात कर रही थी, यानी कि उसे नकल पति के मोबाइल नंबर से करवाई जा रही थी। इसकी पुष्टि सीओ क्राइम सुदेश गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि अब इस एंगल पर जांच की जा रही है कि रश्मि को मोबाइल के जरिए नकल उसका पति ही करवा रहा था या फिर इसके लिए उसने किसी अन्य व्यक्ति की मदद ली थी। जल्द ही इस संबंध में रश्मि के पति से पूछताछ की जाएगी। रश्मि ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि जब वह परीक्षा देने के लिए जा रही थी, उस वक्त मोबाइल को उसने कपड़ों में छिपा लिया था, इस वजह से चेकिंग के वक्त पकड़ी नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed