फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्वच्छकारों से हो रही अवैध वसूली

स्वच्छकारों से हो रही अवैध वसूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छकारों से हो रही अवैध वसूली
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्वच्छकारों को केंद्र सरकार से मिलने वाली 40 हजार रुपये की एकमुश्त मदद दिलाने के नाम पर उनसे वसूली की शिकायतें सामने आई हैं। अधिकारी भी इससे अंजान नहीं हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवैध वसूली की शिकायतों की पुष्टि की है। उन्हाेंने कहा है कि यदि बिचौलियों द्वारा सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर वसूली की लिखित शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सिर पर मैला ढोने के काम में लगे लोगों को चिन्हित कर सरकार उनके पुनर्वास के लिए एकमुश्त 40 हजार रुपये देती है। इसके अलावा स्वच्छकारों को केंद्र सरकार की ओर से प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाते हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत ने मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वच्छकारों को 40- 40 हजार रुपये के चेक वितरित किए थे। अधिकारियों को शिकायतें मिल रही हैं कि केंद्र की योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कुछ बिचौलिए स्वच्छकारों से अवैध वसूली कर रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी / जिला प्रबंधक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम सुनील कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुनर्वास अधिनियम के तहत नेशनल सफाई कर्मचारी वित्त एवं फाइनेंस लिमिटेड द्वारा कराए गए पुन: सर्वेक्षण में पात्र पाए गए स्वच्छकारों के खातों में एकमुश्त 40 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। रकम आईटीजीआरएस के माध्यम से सीधे पात्रों के बैंक खातों में भेजी गई है। लेकिन कुछ बिचौलियों द्वारा पात्रों से अवैध वसूली की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने स्वच्छकारों से कहा है कि वह बिचौलियों के चक्कर में पड़ने के बजाए विभाग को इसकी सूचना दें। ऐसे बिचौलियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed