{"_id":"5c253cccbdec2256b86d6f69","slug":"61545944268-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के व्यापारी की पत्नी से शहर में जेवर ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभल के व्यापारी की पत्नी से शहर में जेवर ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को संभल से आई व्यापारी की पत्नी से दो ठगों ने सोने व हीरे के जेवर ठग लिए। महिला यहां खरीदारी करने और डाक्टर से दवा लेने आई थी। ठगों ने खुद पर साढ़े चार लाख रुपये होने की बात कहकर महिला को झांसे में लिया और उसे नोटों की गड्डी दे दी। इसके बाद उसे ई रिक्शा में बैठाकर कपूर कंपनी चौराहे पर ले गए। यहां से आरोपी महिला के जेवर लेकर भाग गए। महिला किसी तरह लाइन पार में माता मंदिर के पास पहुंची और उसने घटना की जानकारी अपने पति को फोन पर दी।
संभल के बाजार गंज निवासी दिनेश रस्तोगी गल्ला व्यापारी हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी शालिनी रस्तोगी अपने ड्राइवर के साथ कार से मुरादाबाद आई थी। उन्होंने ड्राइवर को बुध बाजार बाहर ही रोक दिया था। इसके बाद वह पैदल ही चौमुखा पुल के पास खरीदारी करने पहुंच गई। यहां उन्हें डाक्टर से दवा भी लेनी थी। वह टिक्की की दुकान पर रुक गई और यहां टिक्की खाने लगीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने महिला से कहा कि वह उन्हें जानते हैं। बातचीत में युवकों ने कहा कि उनके पास साढे़ चार लाख रुपये हैं। उन्हें डर है कि कोई उनसे छीन लेगा। उन्होंने नोटों की गड्डी महिला को दे दी। कहा कि वह उन्हें कपूर कंपनी तक छोड़ आएं। महिला युवकों के झांसे में आ गई। इसके बाद आरोपियों ने महिला की सोने और हीरे की अंगुठियां, सोने की चेन, और सोने के कड़े उतरवा लिए। कपूर कंपनी चौराहे के पास आरोपी युवक ई रिक्शा से उतर कर भाग गए। महिला ने पालीथिन में देखा तो उसमें कागज की गड्डियां निकलीं। गड्डी में ऊपर और नीचे असली नोट लगा रखे थे। किसी तरह महिला लाइन पार माता मंदिर के पास पहुंची। महिला यहां रोने लगी तो भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मझोला और कोतवाली से पुलिस आ गई। इसके बाद महिला ने अपने पति और ड्राइवर को कॉल कर घटना की जानकारी दी। ड्राइवर महिला की तलाश करते हुए लाइन पार पहुंच गया। यहां से वह महिला को लेकर संभल चला गया। मझोला इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि घटना कोतवाली क्षेत्र में हुई है। महिला बिना तहरीर दिए ही अपने घर चली गई है।