फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सगाई के कार्यक्रम में चली गोली कार चालक को लगी

सगाई के कार्यक्रम में चली गोली कार चालक को लगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
सगाई के कार्यक्रम में चली गोली कार चालक को लगी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लाइनपार स्थित सूर्य नगर में बुधवार रात को सगाई के कार्यक्रम में एक कार चालक की जांघ में गोली लग गई। आरोप है कि कार चालक को गोली मारी गई है, हालांकि हमलावर की पहचान नहीं हुई है। कार चालक ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। अज्ञात के खिलाफ मझोला पुलिस को तहरीर दी है। गोली गलती से चली, सगाई के दौरान हर्ष फायरिंग की गई या फिर सच में ये जानलेवा हमले का मामला है। इन तीनों बिंदु को ध्यान में रखकर पुलिस जांच करेगी।

कार चालक विनोद कुमार शर्मा (52) गोविंदनगर के रहने वाले हैं। विनोद ने बताया कि सूर्य नगर में उनके भतीजे के लड़के विमल शर्मा की सगाई का कार्यक्रम घर पर ही आयोजित था। पत्नी कमलेश के साथ विनोद भी सगाई कार्यक्रम में आए थे। सगाई कार्यक्रम के दौरान वह भीड़ में खड़े थे, इस दौरान ही फायरिंग की आवाज हुई और उनके बाएं पैर में जांघ के पास गोली लग गई। विनोद को जख्मी देख उन्हें उपचार के लिए सांई अस्पताल लाया गया। सूचना पर मझोला पुलिस भी अस्पताल पहुंची। सगाई कार्यक्रम में शामिल लोगों ने गोली लगने की घटना को संदिग्ध बताया है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि विनोद ने अज्ञात व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इस संबंध मे पुलिस को तहरीर दी है। गोली पैर में फंसी है। तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed