फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पीएसी हेड कांस्टेबल का बेटा है सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी

पीएसी हेड कांस्टेबल का बेटा है सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पीएसी हेड कांस्टेबल का बेटा है सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में नामजद आरोपियों में से एक पीएसी हेड कांस्टेबल का बेटा है। हेड कांस्टेबल के बेटे और उसके एक दोस्त पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। तीन साथियों पर किशोरी के अपहरण में सहयोग करने का। अब तक दोनों मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। अपहरण में सहयोग करने के एक आरोपी को कटघर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अरविंद है। वह भगतपुर के जाहिदपुर सीकमपुर का रहने वाला है। वह पीतल की ढलाई का काम करता है। आरोपी का मंगलवार को चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस वारदात में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप मोनू और रचित पर है। मोनू के पिता पीएसी में हेड कांस्टेबल है, गाजियाबाद में वह कार्यरत हैं। मोनू स्नातक का छात्र है। जबकि रचित एक फर्म का कर्मचारी है। मोनू, रचित के अलावा इस मामले में नामजद आरोपी शिवांक और कोसिंदर भागे हुए हैं।
विज्ञापन


दादी के घर ले जाकर किया था किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
मुरादाबाद। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने किशोरी को कार में शराब पिलाई थी। इसके बाद वह उसे लेकर भगतपुर के जाहिदपुर सीकमपुर गांव ले गए। इस गांव में रचित की दादी का घर है। 22 दिसंबर की रात रचित की दादी मुरादाबाद आई हुई थी, आरोप है कि इसी घर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। वारदात के वक्त किशोरी के मुंह पर टेप चिपका दी गई थी, जिससे की वह शोर न मचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंह पर टेप लगा होने के कारण भाई को नहीं बुला सकी
मुरादाबाद। 22 दिसंबर को किशोरी जब घर से जर्सी खरीदने के लिए गई तो वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों को चिंता हुई। जानकारी करने पर पता चला कि किशोरी को रचित के साथ बाइक पर देखा गया था। शक होेने पर किशोरी का भाई रचित के घर गया, रचित के पिता को मामले की जानकारी हुई तो वह किशोरी और रचित की तलाश में किशोरी के भाई के साथ जुटे। दोनों की तलाश में वे भगतपुर स्थित घर गए। उस वक्त आरोपी और किशोरी घर में ही थे, वह दीवार फांदकर भागे। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने भाई की आवाज सुनी थी, लेकिन मुंह पर टेप लगा होेने के कारण उसे मदद को नहीं बुला सकी।



आर्थिक तंगी की वजह से नही जाती स्कूल
मुरादाबाद। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी स्कूल जाकर पढ़ना चाहती थी लेकिन बड़ी बेटी की शादी इसी साल की है। इस वजह से छोटी बेटी का स्कूल जाना बंद करवा दिया था, आर्थिक तंगी की वजह से उसे पढ़ा नहीं पा रहे थे। किशोरी ट्यूशन जाती है। उसका सपना है कि पढ़ लिखकर पिता की आर्थिक तंगी को दूर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed