{"_id":"5bbd168d867a5528355382c7","slug":"51539118733-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट घोटाले में 16 संविदा परिचालक बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकट घोटाले में 16 संविदा परिचालक बर्खास्त
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
परिवहन निगम के मुरादाबाद परिक्षेत्र के सोलह संविदा परिचालक बर्खास्त कर दिए गए हैं। इनमें नौ परिचालक पीतल नगरी डिपो और सात परिचालक बिजनौर डिपो के हैं, जबकि एक कंडक्टर पर बिना टिकट के यात्रियों को बस में बैठाने के मामले में कार्रवाई की गई है।
अलीगढ़ और आगरा में रोडवेज बसों में टिकट घोटाला हुआ था। इसके बाद मुरादाबाद डिपो में भी जांच की गई। यहां जांच में सामने आया कि परिचालकों ने जून जुलाई और अगस्त माह में विभाग को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। यात्रियों को मशीन से टिकट न निकाल कर हाथ से बनी पर्चियां थमा दी थीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीतल नगरी डिपो के नौ संविदा परिचालक और बिजनौर डिपो के सात परिचालकों को नौकरी से निकाल दिया गया। पीतल नगरी डिपो के संविदा परिचालक चंदन सिंह, विवेक शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, गुरुदीप सिंह, अरुण कुमार, सोमपाल सिंह, नागेंद्र और पवन कुमार को टिकट घोटाले के मामले में दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा संविदा परिचालक सलमान को बिना टिकट के बस में यात्रियों को बैठाने के मामले में बर्खास्त किया गया है। तीन दिन पहले चेकिंग स्टाफ ने मुरादाबाद संभल मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान आठ यात्री बिना टिकट मिले थे। बिजनौर डिपो के भी सात संविदा परिचालकों को नौकरी से निकाल दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि सोलह संविदा परिचालक पर कार्रवाई की गई है।