फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रेम विवाद से खफा पिता ने रेत दिया बेटी के जेठ का गला

प्रेम विवाद से खफा पिता ने रेत दिया बेटी के जेठ का गला

Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाद से खफा पिता ने रेत दिया बेटी के जेठ का गला
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के सोनकपुर गांव में मंगलवार रात छत पर सो रहे मैजिक चालक की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। आरोप है कि मैजिक चालक के छोटे भाई ने गांव में ही रहने वाली युवती से तीन साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे खफा होकर युवती के पिता ने अपने भाई समेत दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी भागे हुए हैं। एहतियातन गांव में पुलिसकर्मियों को गश्त के लिए लगाया गया है।

सोनकपुर में रहने वाले गुलफाम (32) के छोटे भाई सलमान के प्रेम संबंध गांव में ही रहने वाली युवती शन्नों से था। उनकी जाति अलग अलग थी। जिस वजह से युवती के परिवार वाले इस शादी से खफा थे। तीन साल पहले सलमान ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। वह वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं। बेटी की शादी से उसका पिता कल्लन खफा था। आरोप है कि सलमान से बेटी की शादी को लेकर कल्लन की गुलफाम से हाल ही में नोकझोंक हो गई थी। मंगलवार रात करीब डेढ़ लाइट जाने के बाद कल्लन अपने भाई वाहिद और रिश्तेदार हनीफ, शाहिद के साथ मिलकर गुलफाम के घर पहुंच गया। खिड़की के रास्ते वह लोग छत पर गए, उस वक्त गुलफाम की पत्नी शबनम अपने बच्चों को शौच कराने के लिए छत से नीचे आई थी। आरोपियों ने छत पर अकेला सोता देख गुलफाम की गला काटकर हत्या कर दी। गुलफाम के शरीर से गर्दन लगभग अलग हो चुकी थी। गुलफाम की चीख की आवाज सुनकर उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी घर से होकर खेत के रास्ते भागने लगे। गुलफाम के परिवार वालों ने आरोपियों का कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। वारदात की सूचना पर रात को हजरत नगर गढ़ी पुलिस, सुबह एसपी देहात उदय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों से जानकारी ली, आरोपियों के घर दबिश दी गई। एसएसपी जे रविंद्र गौड ने बताया कि इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed