{"_id":"5adcf2bb4f1c1b65098b5e4b","slug":"41524429499-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद में उलझा किशोरी को बेचे जाने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा विवाद में उलझा किशोरी को बेचे जाने का मामला
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
20 हजार रुपये के खातिर बेची गई कुशीनगर की किशोरी का मामला तीन जिलों की सीमा विवाद में उलझ गया है। कुशीनगर पुलिस ने घटनास्थल अपने यहां का न होने के कारण मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया है जबकि मूंढापांडे पुलिस इसे कुशीनगर का मामला बताकर रिपोर्ट नहीं लिख रही है।
कुशीनगर थाने के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि किशोरी के परिजनों, फूफा को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। किशोरी को बेचे जाने से परिजनों ने इंकार किया है, उन्होंने बताया कि किशोरी की शादी रामपुर में उसके फूफा ने उनको जानकारी देकर करर्वाई है, इसके बाद किशोरी मूंढापांडे पुलिस को मिली है। इस वजह से कुशीनगर के रमकोला थाने में एफआईआर नहीं लिखी गई है, किशोरी के पिता बेटी को लेने के लिए जल्द ही मुरादाबाद जाएंगे, इसके बाद उनकी शिकायत पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसएचओ मूंढापांडे सारिक खान ने बताया कि किशोरी को कुशीनगर में बेचा गया और उसकी शादी रामपुर में कराई गई। घटनास्थल मूंढापांडे का नहीं है। अगर इस संबंध में परिजन शिकायत करेंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।