{"_id":"5adb9d6d4f1c1b82028b5bdd","slug":"41524342125-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी के आरोपी को रस्सी से बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरी के आरोपी को रस्सी से बांधकर पीटा
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
होटल में मोबाइल चोरी के मामले में एक कर्मचारी को रस्सी से बांधकर सरेराह प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। आरोपी होटल के रसोइए और उसके साथियों पर है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तहकीकात शुरू कर दी है। देर शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
वायरल वीडियो दिल्ली रोड स्थित एक होटल के बाहर का है। बताया गया कि होटल के अंदर से एक युवक शुक्रवार को मोबाइल चोरी कर भाग रहा था, होटल कर्मचारियों की उस पर नजर पड़ गई। आरोपी युवक को होटल के बाहर पकड़ लिया गया। उसकी पिटाई की गई, भागने की कोशिश करने पर युवक को रस्सी से बांध दिया गया। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ एकजुट हो गई, भीड़ में से ही किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरू किया तो युवक को लेकर होटल कर्मचारी अंदर चले गए। कार्यवाहक एसएचओ मझोला नरेश कुमार ने बताया कि देर शाम युवक को होटल के रसोइए ने पुलिस के सुुपुर्द कर दिया है। युवक भी होटल कर्मचारी है, उस पर साथी रसोइये के मोबाइल चोरी का आरोप है। जांच की जा रही है।