{"_id":"02da1c05d20fa7508149e06878b712aa","slug":"4-person-with-1-child-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में मासूम बच्ची समेत चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में मासूम बच्ची समेत चार की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 08 Aug 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अलग - अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार माह की एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की जान चली गई। दिल्ली हाईवे पर एक दरोगा के बाइक सवार इंजीनियर बेटे को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिसने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। हरिद्वार हाईवे पर बिजनौर के स्यौहारा निवासी बाइक सवार एक आढ़ती की कैंटर से कुचलकर मौत हो गई।
काशीपुर तिराहे पर बेकाबू टैंपो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें चार माह की बच्ची की मौत हो गई। मझोला थाना क्षेत्र में मिलन विहार निवासी पृथ्वीराज सिंह पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और इन दिनों बदायूं जिले में तैनात हैं। उनका बेटा विजेंद्र पाल सिंह इंजीनियर था और दिल्ली की एक कंपनी में जॉब करता था। बुधवार को वह दिल्ली से मुरादाबाद आया था। गुरुवार देर रात बाइक से कहीं जाने के लिए निकला था।
दिल्ली हाईवे पर आकांक्षा आटोमोबाइल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरा हादसा शुक्रवार सुबह हरिद्वार हाईवे पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विवेकानंद अस्पताल के पास हुआ। बिजनौर जिले के कस्बा स्यौहारा निवासी बाइक सवार आढ़ती शहादत अली को कैंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिसमें शहादत की मौत हो गई और बाइक सवार उनका फुफेरा भाई अल्ताफ घायल हो गया। मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार नारायनपुर निवासी लक्ष्मण अपनी पत्नी लक्ष्मी और चार माह की बेटी खुशी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। काशीपुर दोराहे पर टैंपो ने टक्कर मारी। जिला अस्पताल में वक्त से इलाज नहीं मिल पाने की वजह से बच्ची ने दम तोड़ दिया।