फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कचहरी में चैंबर हटाने पहुंची टीम, वकील भड़के

कचहरी में चैंबर हटाने पहुंची टीम, वकील भड़के

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में चैंबर हटाने पहुंची टीम, वकील भड़के
मुरादाबाद। कचहरी में एक अधिवक्ता का चैंबर हटाने के लिए नगर निगम और प्रशासन की टीम पहुंच गई। टीम ने जेसीबी चलाई तो अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद अधिवक्ता सिविल लाइंस थाने भी पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि कचहरी में पुलिस क्लब रोड पर एक चैंबर बनाने की सूचना मिली थी। गुरुवार रात नगर निगम और प्रशासनिक टीम फोर्स लेकर जेसीबी से चैंबर हटाने पहुंची थी। टीम अपनी कार्रवाई कर रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही अधिवक्ता भी कचहरी में पहुंच गए। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के के महासचिव अभिषेक भटनागर व अन्य अधिवक्ता जेसीबी पर चढ़ गए और उन्होंने टीम की इस कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद टीम को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी। इसके बाद अधिवक्ता थाने पहुंच गए। सीओ और इंस्पेक्टर ने इन्हें समझाकर शांत किया। सीओ राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत है तो शुक्रवार को आकर अपना पक्ष रखें। बार के महासचिव अभिषेक भटनागर ने बताया कि नगर निगम और प्रशासन द्वारा अधिवक्ता पर जबरन कार्रवाई बर्र्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed