फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव, पुलिस बल मौके पर तैनात,

मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव, पुलिस बल मौके पर तैनात,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव, पुलिस बल मौके पर तैनात,
भगतपुर(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम टाह मदन में मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदाय में तनाव हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नव निर्माण को गिरवाकर मामले को काबू में किया। फिलहाल गांव में शांति है व एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।

ग्राम टाह मदन में कुछ वर्ष पहले में मस्जिद निर्माण को लेकर तनाव हो गया था। जिसके बाद से उस स्थल पर यथा स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार की गांव के एक समुदाय के लोगों ने उस स्थान पर निर्माण होता हुआ देखा, जिस पर उसने गांव में आकर लोगों को बताया। इसके बाद एक समुदाय के लोगों ने पुलिस को कुछ लोगों द्वारा मस्जिद निर्माण करने की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची एवं कुछ लोगों की मदद से नव निर्माण को स्थल से हटवाया और लोगों को समझाकर शांत किया। मस्जिद निर्माण को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बरतने की अपील की। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति है एवं एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि कुछ वर्षों पूर्व ग्राम टाह मदन में सांप्रदायिक तनाव हो गया था, जिसको लेकर टाह मदन गांव प्रदेश स्तर तक चर्चा में रहा था। इसके बाद से कई बार गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस की सतर्कता एवं लोगों की सूझबूझ से स्थिति निपट गई थी। मंगलवार की रात अचानक गांव में हुई पुलिस की चहल कदमी से लोगों को फिर से पुराना मामला याद आ गया एवं लोग डरे सहमे से होकर अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed