{"_id":"5b58dce64f1c1b466d8b6ee9","slug":"31532550374-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में बुधवार दोपहर एक युवती ने पंखे पर लटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नागफनी थाना पुलिस के मुताबिक बंगला गांव निवासी बबली (22) पुत्री शंकर लाल मोहल्ले में ही ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। बुधवार को वह घर पर अकेली थी। अपराह्न में करीब चार बजे मां घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में बबली पंखे पर फंदा लगाकर लटकी हुई थी। उसे देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारा गया। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की एक बहन और एक भाई है।