फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   300 tanker duplicate petrol using in petrol pumps

300 टैंकर नकली पेट्रोल बैठाएगा गाड़ियों के इंजन

Mon, 06 Mar 2017 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
300 tanker duplicate petrol using in petrol pumps
पेट्राोल
बरेली में नकली पेट्रोल बनाकर पंपों पर सप्लाई करने के गोरखधंधे के तार मुरादाबाद मंडल से भी जुड़ रहे हैं। इस मामले की जांच में जुटे बरेली के डीएसओ ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मंडल के कई पेट्रोल पंपों पर बरेली से करीब 300 टैंकर नकली पेट्रोल की सप्लाई हो चुकी है।
विज्ञापन


जल्द ही पेट्रोल पंपों पर छापेमारी शुरू हो सकती है, जिनमें बडे़ खुलासे की उम्मीद है। हालांकि चर्चा है कि बरेली में हुए खुलासे को बाद एक सप्ताह बीत चुका है, ऐसे में पंप संचालक नकली पेट्रोल को ठिकाने लगाने में जुटे हैं। एक विशेष कंपनी के पेट्रोल पंप जांच में निशाने पर बताए जा रहे हैं। वहीं नकली पेट्रोल गाड़ियों के इंजन भी डैमेज कर रहा है।
विज्ञापन


बरेली में बदायूं रोड पर देवचरा में 27 फरवरी को स्नेह कोल्ड स्टोरेज से 55 हजार लीटर नकली अपमिश्रित पेट्रोल बरामद किया गया था। नेफ्था मिलाकर यह पेट्रोल तैयार किया गया। इस मामले में बरेली निवासी कोल्ड स्टोर मालिक केके गुप्ता और शाहजहांपुर निवासी वीरेंद्र पाल समेत 11 लोगों पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र पाल समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि वीरेंद्र पाल ने पूछताछ में खुलासा हुआ कि नकली पेट्रोल की सप्लाई बरेली  मंडल के अलावा मुरादाबाद मंडल में भी की गई। नेफ्था गुजरात से कोल्ड स्टोरेज में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed