{"_id":"5cbb7f64bdec2214130e7f48","slug":"21555791716-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनपुर बहेड़ी में दो समुदाय भिड़े, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुरादाबाद। तीसरे चरण के मतदान से तीन दिन पहले भगतपुर के गांव रोशनपुर बहेड़ी में शनिवार रात दो समुदायों के बीच टकराव हो गया। एक समुदाय ने दूसरे समुदाय की दुकानों पर पथराव कर दिया और दुकानों मेें तोड़फोड़ कर दी। जिससे टकराव के हालात पैदा हो गए। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर भीड़ को तितर - बितर किया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
भगतपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि शनिवार रात एक समुदाय के लोग शब ए बरात के मौके पर टोलियां बनाकर घूम रहे थे। उन्होंने रोशनपुर रेलवे स्टेशन के पीछे पकौड़ी की दुकानों पर पथराव कर दिया। इसके बाद दुकानों में तोड़फोड़ की। ये दुकान दूसरे समुदाय के लोगों की है। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने पथराव और तोड़फोड़ करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात है। तीन - चार लोग पकड़े गए हैं। कुछ बच्चों ने शरारत कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।