फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चौपाई के जुलूस में बवाल-Cordination

चौपाई के जुलूस में बवाल-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
चौपाई के जुलूस में बवाल-Cordination
भगतपुर (मुरादाबाद)। भगतपुर टांडा में शुक्रवार को होली के चौपाई जुलूस के दौरान दो समुदायों में बवाल हो गया, पथराव व मारपीट में कई ग्रामीण घायल हो गए। भगतपुर एवं कई थानों से पहुंचे फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला लिया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ग्राम भगतपुर टांडा में शुक्रवार को होली के पर्व पर हिंदू समुदाय के लोग चौपाई जुलूस निकाल रहे थे, जुलूस जब मुस्लिम समुदाय के मोहल्ले में पहुंचा तब वहां पर नमाज को जा रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उसको नई परंपरा बता कर विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और फिर उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भगतपुर पुलिस के पहुंचने के बाद भी कुछ बवाली नहीं माने। पुलिस ने मामला बेकाबू होता देख आसपास के थानों का फोर्स व पीएसी को बुलाकर किसी तरह स्थिति को काबू में किया। सूचना पाकर सीओ ठाकुरद्वारा, एसडीएम सदर भीं मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग मान गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रुके हुए जुलूस को पूरा कराया गया। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed