फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Tipper truck runs over auto-rickshaw; three dead, two critically injured

झारखंड: साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और टोटो की टक्कर में तीन की मौत, दो युवक गंभीर

Fri, 16 Oct 2026 09:17 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 09:17 PM IST
सार

झारखंड के साहिबगंज में देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। केशरो मोड़ पर हाइवा और टोटो की जोरदार भिड़ंत के बाद दो शव वाहन के चक्कों के पास फंस गए। हादसे में घायल दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Tipper truck runs over auto-rickshaw; three dead, two critically injured
घटनास्थल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के तलबड़िया के समीप केशरो मोड़ पर बीती रात तेज रफ्तार हाइवा और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टोटो चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो शव हाइवा के चक्कों के पास फंस गए।
विज्ञापन


अस्पताल में एक युवक की मौत
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बरहरवा के मुगलापाड़ा निवासी साहिल शेख (19) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज खान और आहिल खान को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बरहरवा लौट रहे थे टोटो में सवार पांच लोग
स्थानीय लोगों के अनुसार, टोटो में पांच लोग सवार थे और सभी बरहेट की ओर से बरहरवा लौट रहे थे। इसी दौरान तलबड़िया की ओर से बरहेट जा रहे हाइवा से केशरो मोड़ के पास टक्कर हो गई। आमने-सामने की इस भिड़ंत में टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवा के चक्कों में फंसे दो शव, जेसीबी से निकाला
हादसे में पतना चौक निवासी किशोर साह (25) और मुगलापाड़ा निवासी कोयम खान के शव हाइवा के चक्कों के पास फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। हादसे की भयावहता के कारण घटनास्थल पर काफी देर तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


फल-सब्जी बेचने का काम करते थे मृतक और घायल युवक
बताया जा रहा है कि मृतक और घायल युवकों में अधिकांश फल एवं सब्जी बेचने का काम करते थे। सभी एक ही टोटो से बरहरवा लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई। अपनों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed