फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पार्क में जीवीएम लगाने के लिए गड्ढा खोदने पर हंगामा

पार्क में जीवीएम लगाने के लिए गड्ढा खोदने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
पार्क में जीवीएम लगाने के लिए गड्ढा खोदने पर हंगामा
मुरादाबाद। सिविल लाइन स्थित देव विहार कालोनी में पार्क के अंदर जीवीएम लगाने के लिए गड्ढा खोदने पर रविवार दोपहर हंगामा हो गया। कालोनी वालों का आरोप है कि पार्क में जिस जगह पर होलिका दहन होता है, वहां पर गड्ढा किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनाें पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां पर भी दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने बमुश्किल उनको शांत किया और होलिका दहन तक खुदाई का काम रुकवा दिया गया है, जिससे की वहां पर शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

जीवीएम लगाने का काम इंडस टावर्स कंपनी कर रही है। कंपनी के जोनल लीड़ सर्वेश यादव ने पुलिस को बताया कि देव विहार कालोनी में एयरटेल कंपनी का जीवीएम लगाया जा रहा है। जिससे की एयरटेल के मोबाइल के नेटवर्क में लोगों को दिक्कत न हो। पार्क नगर निगम की जमीन पर है, इस वजह से नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने दो दिन पहले ही काम शुरू किया था। रविवार को वहां पर कालोनी में रहने वाले अरविंद अग्रवाल, डॉ केवी गुप्ता, विवेक शर्मा, वीके सक्सेना सहित अन्य लोग पहुंचे। इन लोगों ने पार्क में खुदाई का काम बंद करने के लिए कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। हंगामे की सूचना पर डायल 100 पहुंची। पार्क में खुदाई के काम को रोका गया और दोनाें पक्षों को थाने बुलाया गया। वहां पर भी पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि होलिका दहन वाले स्थान पर वह जीवीएम नहीं लगने देंगे। रेजीडेंसियल इलाके में जीवीएम लगाए जाने से लोगों की सेहत पर इसका असर पडे़गा। जबकि दूसरे पक्ष ने पुलिस को बताया कि वह अनुमति लेकर जीवीएम लगाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीवीएम लगाए जाने से लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव नहीं पडे़गा, बल्कि इसमें लगाई जाने वाली लाइट और कैमरे की मदद से पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में भी मदद मिलेगी। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि नगर निगम से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी, फिलहाल होलिका दहन तक पार्क में जीवीएम के लिए खुदाई का काम नहीं कराया जाएगा। इस पर शांति व्यवस्था बिगड़ने के डर से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed