{"_id":"5c5c317fbdec22737c291338","slug":"21549545855-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में महिला को तबल मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पारिवारिक रंजिश में महिला को तबल मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में घायल महिला का गलत मेडिकल बनाने का आरोप लगाते हुए मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कोतवाली के गांव रामूवाला शेखू निवासी बलराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि रंजिश में उसका भाई फूल सिंह आदि लाठी डंडे और तबल लेकर घर में घुस आए। उन्होंने उसकी पत्नी राजवाला पर तबल से वार किया। उसकी पत्नी ने तबल से अपना बचाव किया तो तबल लगने से उसका हाथ कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन और मजदूर सभा के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मेडिकल करने वाले डाक्टर पर गलत मेडिकल करने का आरोप लगाया। शिकायत पर डाक्टर ने जांच के बाद मेडिकल को ठीक कर दिया। लेकिन इसके बाद भी मजदूर सभा के कार्यकर्ता डाक्टर द्वारा बनाए गए मेडिकल से संतुष्ट नहीं थे। बलराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।