फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवती को कार से अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म

युवती को कार से अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
युवती को कार से अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म
अगवानपुर(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अगवानपुर से सोमवार दोपहर कार सवार युवकों ने एक युवती को अगवा कर लिया। आरोपी उसे सराय खजूर गांव में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजन और पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान युवती मंगलवार को बदहवास हालत में बाईपास पर पड़ी मिली। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया। पीड़िता ने पुलिस को बयान दे दिए हैं। पुलिस युवती का मेडिकल कराने के साथ ही अदालत में बयान दर्ज कराएगी।

अगवानपुर कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती सोमवार दोपहर अपने घर से बाजार जा रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इ सके बाद पुलिस सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर इंतेजार और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलि स और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मंगलवार दोपहर युवती बदहवास हालत में बाईपास पर पड़ी मिली। परिजन उसे उठाकर घर ले गए। निजी डाक्टर से उसका इलाज कराया गया। युवती ने परिजनों को बताया को बताया कि तीन युवक उसे जबरन कार में डालकर पास के गांव स्थित एक मकान में ले गए। इस दौरान उसे नशा भी दिया गया। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे यहां फेंककर चले गए। युवती ने दो युवकों को पहचान ने का दावा किया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा ने ने बताया कि युवती के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती मंगलवार को मिली है। उसका मेडिकल कराया जाएगा। इसके अलावा अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसी आधार पर केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed