{"_id":"5c37acc3bdec22737548980e","slug":"21547152579-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को वश में करने के लिए टोटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को वश में करने के लिए टोटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कोतवाली थानाक्षेत्र में रहने वाली 11वीं की छात्रा को एक युवक परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को वश में करने के लिए अब टोटका करना शुरू कर दिया है। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की शिकायत आईजीआरएस के जरिए पुलिस से की गई है। आरोप है कि पुलिस ने मामले की तुरंत जांच करने के बजाय छात्रा को थाने आकर शिकायत करने के लिए कहा गया है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की कुछ दिनों पहले मौत हो गई है। मां इद्दत में है। छात्रा के दो भाई हैं, जो कि बाहर रहकर नौकरी करते हैं। छात्रा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक कपड़ों की दुकान करता है। वह छात्रा को स्कूल आते जाते वक्त परेशान करता है। छात्रा ने बताया कि उसने आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज किया तो वह उसको अपने वश में करने के लिए टोटके करने लगा है। कभी उसके घर की दहलीज पर लौंग फेंककर जाता है तो कभी खून की छीटें वहां पर डाल जाता है, जिसकी वजह से छात्रा को डर लगने लगा है। मामले की जानकारी उसने आईजीआरएस के जरिए पुलिस को दी लेकिन कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की जबकि इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए गए हैं। छात्रा ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह आरोपी पर कार्रवाई करें वरना उसे आरोपी की दहशत के कारण स्कूल जाना बंद करना पडे़गा। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि मामले की जानकारी कर इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि छात्रा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने आए।