{"_id":"5c15672dbdec2253df005b3b","slug":"21544906541-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से चोरी कार टैक्सी बनाने से पहले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से चोरी कार टैक्सी बनाने से पहले गिरफ्तार
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दिल्ली में एक शादी समारोह में गए सहारनपुर के दवा व्यापारी की कार चोरी कर ली गई। कार को मुरादाबाद में चेकिंग के दौरान मझोला पुलिस ने बरामद किया है। कार चोरी कर ले जा रहे एक युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है। जिसके पास कई कारें पहले से ही हैं। उसने टैक्सी में चलाने के लिए कार चुराई थी।
एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जाकिर हुसैन निवासी हरथला है। उसे जीरो प्वाइंट के पास चेकिंग के दौरान शनिवार दोपहर का पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कार को दिल्ली के मंगोलपुरी से एक शादी समारोह से चोरी की थी। कार मालिक सहारनपुर के रहने वाले दवा व्यापारी ऋषि मनचंदा हैं। उनको कार बरामद होने की सूचना दे दी गई है। कार मिलने की सूचना मिलने के बाद दवा व्यापारी ने पुलिस को आभार जताया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी जाकिर के पास जो अन्य कारें हैं, उनमें एक क्रेटा कार है। उसने बताया है कि चोरी की गई कार पर वह अपनी क्रेटा कार का नंबर लगाकर चलाने की फिराक में था। चोरी की वारदात में जाकिर के साथ कांठ के नानक नगलिया का रहने वाला अनीस भी शामिल था। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच करेगी कि आरोपियों के पास जो कार हैं, उनमें से कोई अन्य कार तो चोरी की नहीं है। आरोपी ने पूर्व में चोरी से इंकार किया है।