फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिसकर्मियों से मारपीट का वीडियो वायरल

पुलिसकर्मियों से मारपीट का वीडियो वायरल

Mon, 19 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से मारपीट का वीडियो वायरल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोली तिराहे पर शनिवार देर शाम हुई मारपीट के वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों को पीटते हुए युवक दिखाई दे रहे हैं तो पुलिसकर्मी भी अपने बचाव में उनको पीट रहे हैं। राहगीरों ने भी पुलिसकर्मियों से मारपीट कर रहे युवकों की पिटाई की, मौके पर उनमें से दो को पकड़ा गया है। बाद में पुलिस ने तीसरे युवक को भी पकड़ लिया है। तीनों आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए हैं।

लाइनपार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सोलंकी की ओर से तीनों युवकों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लिखा है कि वह चेकिंग कर रहे थे। होंडा साइन बाइक पर तीन युवक आए। सिपाही प्रेमपाल ने उनको रुकने के लिए कहा तो गाली गलौज की और डंडे से पिटाई करने लगे। सिपाही जख्मी होकर गिर गया तो उसकी जेब से पर्स भी निकाल लिया। सिपाही को बचाने के लिए चौकी प्रभारी आए तो उनको भी लात, घूंसों और डंडे से पीटा गया। इस दौरान भीड़ के एकजुट होने पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। तीनाें आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। लोगों ने उनका नाम मोनू, आदेश और एक अन्य (बर्खास्त सिपाही पुरुषोत्तम) है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, आरोपियों में से दो पुरूषोत्तम और आदेश को मौके से ही पकड़ लिया गया था। जबकि तीसरे आरोपी मोनू को मझोला पुलिस ने बाद में पकड़ा है। उधर, वायरल हुए वीडियो में तीनों आरोपी सिपाही प्रेमपाल से डंडा छीनते हुए नजर आ रहे हैं। उसी डंडे से ही युवकों में से एक ने सिपाही और बाद में चौकी प्रभारी को पीटा है। सीओ हाईवे राजेश कु मार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है। पुरुषोत्तम का नाम रिपोर्ट में नहीं लिखा गया था लेकिन बाद में उसका नाम भी जोड़ दिया गया है। इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed