फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चेकिंग प्वाइंट के पास संचालिका से लूटा पर्स

चेकिंग प्वाइंट के पास संचालिका से लूटा पर्स

Mon, 29 Oct 2018 02:21 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग प्वाइंट के पास संचालिका से लूटा पर्स
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बाइकर्स का दुस्साहस दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को पुलिस चेेकिंग प्वाइंट से चंद कदमों की दूरी पर बेखौफ लुटेरों ने स्कूल संचालिका से पर्स लूट लिया। घटना के समय वह अपने पति के साथ स्कूटर से घर लौट रही थीं। पति - पत्नी और दूसरी बाइक पर आ रहे बेटे के शोर मचाने पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार तीनों बदमाशों को पकड़ लिया है। इनके कब्जे से पर्स और मिर्च पाउडर भी बरामद हुआ है। केस दर्ज कर पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइंस मिशन कंपाउंड निवासी एसआई सिंह खुशहालपुर स्थित केजी स्कूल की संचालिका हैं। रविवार दोपहर दो बजे वह पति एडवोकेट अरुण विजय सिंह के साथ स्कूल गई थीं। अरुण विजय ने बताया कि वह स्कूटर से वापस लौट रहे थे। पीछे उनकी पत्नी बैठी थीं। खुशहालपुर रोड से ही एक बाइक उनके पीछे लग गई। जिस पर तीन युवक सवार थे। वह कभी आगे तो कभी पीछे बाइक दौड़ाते। उन्हें इन पर शक हुआ। मानसरोवर कालोनी गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और बाइक को तेजी से दौड़ाकर शहर की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस तीनों बदमाशों को पकड़कर थाने ले गई। यहां पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अरशद, सलमान और दानिश बताए हैं। तीनों आरोपी करूला जयंतीपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से महिला का पर्स बरामद किया है। जबकि एक बदमाश की जेब में मिर्च पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन


दो दरोगाओं ने दौड़ाकर पकड़े बदमाश
मुरादाबाद। स्कूल संचालिका के पति अरुण विजय सिंह ने बताया कि बदमाश पर्स लूटने के बाद साईं अस्पताल की ओर भागे। उन्होंने शोर मचाया। इसी दौरान दरोगा रविंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह आ गए। उन्होंने बाइक घेरकर तीनों बदमाश पकड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराईं पीड़िता को पुलिस सुरक्षा में घर भेजा गया
मुरादाबाद। घटना से दहशत में आई महिला को पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक भेजा गया। घटना के बाद महिला और उनके पति थाने चले गए थे। थाने से दोबारा लोकोशेड पुल को पार करने में महिला घबराने लगी। पुलिस ने बताया कि उन्हें पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक पहुंचाया गया है।



नशा मुक्ति केंद्र से निकलते की वारदात
मुरादाबाद। पुलिस के मुताबिक स्कूल संचालिका से पर्स लूटने के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही तीनों नशा मुक्ति केंद्र से वापस लौटे थे और रविवार को यह वारदात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed