फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शाहबाद रोड पर कपड़ा फेरी कारोबारी को मारी गोली

शाहबाद रोड पर कपड़ा फेरी कारोबारी को मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद रोड पर कपड़ा फेरी कारोबारी को मारी गोली
बिलारी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बिलारी शाहबाद मार्ग पर रौजा की पुलिया के निकट शनिवार की देर शाम बिलारी नगर निवासी एक कपड़ा फेरी कारोबारी को दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की रंजिश में गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलारी नगर के मोहल्ला अंसारियान में फुलवार वाली मस्जिद के निकट निवासी मुख्तयार हुसैन अंसारी का बेटा शाहनवाज अंसारी कपड़ा फेरी का कारोबार करता है। शनिवार की शाम वह अपने मोहल्ले के ही दोस्त शरीफ के साथ बाइक से शाहबाद थाना क्षेत्र के सेफनी गांव से कुछ सामान खरीदने गया था। देर शाम लगभग साढ़े सात बजे शाहनवाज और शरीफ दोनों बाइक से वापस सेफनी से बिलारी लौट रहे थे। बाइक को शाहनवाज चला रहा था। शाहनवाज का कहना है कि शाम लगभग साढ़े सात बजे जैसे ही उनकी बाइक रौजा की पुलिया के निकट पहुंची तभी पीछे से आए दो बाइकसवारों ने उस पर गोली चला दी। बाएं बाजू में ऊपर की ओर गोली लगते ही वह बाइक समेत सड़क के किनारे पर गिर गया। दोस्त शरीफ ने जब शोर मचाया तब हमलावर यह कहते हुए सेफनी की ओर भाग गए कि इसे दहेज के मुकदमे में पैरवी करने की सजा दी गई है।
विज्ञापन

सड़क किनारे गोली लगे घायल बाइकसवार को पड़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस को मौके पर बुला लिया गया जो घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी आई। यहां प्राथमिक उपचार देकर गंभीर घायल शाहनवाज अंसारी को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बिलारी पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची और दूसरी टीम ने सीएचसी पहुंचकर घायल और उसके साथी से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। सरकारी अस्पताल में पूछताछ के दौरान घायल शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई की सेफनी निवासी अपने ससुरालियों से दहेज उत्पीड़न को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। भाई के मुकदमे की रंजिश में उसके भाई के सालों ने सोची समझी साजिश के तहत उसे गोली मारी है। पुलिस का कहना है कि अभी घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed