फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बीएससी की छात्रा का मोबाइल लूटा

बीएससी की छात्रा का मोबाइल लूटा

Fri, 23 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बीएससी की छात्रा का मोबाइल लूटा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

फव्वारा तिराहे पर बृहस्पतिवार को दिनदहाडे़ एक बदमाश ने बीएससी की छात्रा से मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी पैदल ही भाग गया। छात्रा ने यह शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की लेकिन लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उससे गुमशुदगी का प्रार्थनापत्र लिखवाकर मामला दबाने की कोशिश की है।

बिजनौर के स्यौहारा में रहने वाली शिवांगी ने पुलिस को बताया कि वह टीएमयू कॉलेज से बीएससी की पढाई कर रही हैं। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को रोडवेज बस से फव्वारा तिराहे पर पहुंची। बस से उतरकर वह कालेज जाने के लिए आटो का इंतजार कर रही थी कि तभी पैदल ही एक युवक आया। उसने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया। जब तक वह कुछ समझ पातीं आरोपी भाग निकला। मोबाइल लूटे जाने के बाद शिवांगी रोने लगीं तो लोग वहां पर रुक गए। उनको शिकायत दर्ज कराने के लिए सिविल लाइन थाने भेज दिया। थाने पहुंचकर उन्होंने लूट की शिकायत इंस्पेक्टर अवधेश यादव से की। इस दौरान सिपाही ने उनसे कहा कि वह मोबाइल लूट की नहीं बल्कि मोबाइल खो जाने की शिकायत करें। लूट के बजाय मोबाइल की गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र छात्रा से लिखवाकर पुलिस ने रख लिया। छात्रा को आश्वासन दिया है कि वह सर्विलांस से उसके मोबाइल को जल्दी बी ट्रेस कर लेंगे। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि इस संबंध में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed