मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले एक बैंककर्मी की पत्नी को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान सूचना मिली कि महिला से बाइक सवार ने पर्स लूटा है, इस वजह से महिला सड़क पर गिर कर जख्मी हो गई है।
एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि घायल महिला का नाम रीता गुप्ता है। उनके पति संजय गुप्ता बैंक में कर्मचारी हैं। उन्होंने तहरीर दी है, जिसमें लूट की वारदात से इंकार किया है। उनका कहना है कि रीता शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकली थीं इस दौरान ही उनको किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिस वजह से वह जख्मी हो गई। घटना मिड टाउन क्लब के पास की है। रीता का पर्स सहित अन्य कीमती सामान गायब है। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे में महिला को जख्मी करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले को लूट का होने से उन्हाेंने नकारा है।