फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सख्ती के बाद भी आदर्श कालोनी में धधक रही शराब की भट्ठियां

सख्ती के बाद भी आदर्श कालोनी में धधक रही शराब की भट्ठियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
सख्ती के बाद भी आदर्श कालोनी में धधक रही शराब की भट्ठियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सख्ती के बाद भी आदर्श कालोनी में अवैध शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। यहां शाम ढलते ही घरों से धुआं उठना शुरू हो जाता है तो रेलवे लाइन किनारे शराबियों की महफिलें सज जाती हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने कालोनी में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार रात आदर्श कालोनी में अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। टीम ने यहां से अतुल कुमार और विनय निवासी आदर्श कालोनी को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से चालीस लीटर अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। जबकि भट्ठियां भी तोड़ी गई है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी यूरिया व केमिकल मिलाकर शराब तैयार कर रहे थे। ये शराब मानव के घातक है। इनके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के अलावा 272आईपीसी धारा लगाई गई है। गुरुवार दोपहर दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। प्रदेश भर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसके बावजूद भी आदर्श कालोनी में अवैध शराब की भट्ठियां धधक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed