फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आदर्श कालोनी में तोड़ी 150 शराब की भट्ठियां

आदर्श कालोनी में तोड़ी 150 शराब की भट्ठियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
आदर्श कालोनी में तोड़ी 150 शराब की भट्ठियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने आरएएफ के जवानों को साथ लेकर बुधवार दोपहर आदर्श कालोनी में दबिश दी। पुलिस बल देखकर शराब बनाने वालों में भगदड़ मच गई। टीम ने यहां शराब की 150 भट्ठियां तोड़ दी, जबकि ग्यारह हजार लीटर लहन और तैयार शराब को नष्ट कर दिया। एक सप्ताह पहले भी पुलिस ने दो सौ भट्ठियां नष्ट की थी। लेकिन शराब तस्करों ने दोबारा भट्ठियां बनाकर शराब बनाना शुरू कर दिया।

सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया बुधवार को आदर्श कालोनी में दबिश दी गई थी। यहां से भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। इसके अलावा 150 भट्ठियां तोड़ी गई। पुलिस के अलावा आरएएफ के जवान भी साथ दबिश के दौरान मौजूद रहे। लहन को नष्ट किया गया है। लोगों ने अपने घरों के आंगन और छतों पर भट्ठियां बना रखी हैं। जबकि पुलिस को गुमराह करने के लिए मेनगेट पर बाहर से ताला लगा रखा था। शक होने पर ताला तोड़ा गया तो अंदर भट्ठियां मिलीं। आंगन में गड्ढा खोदकर लहन को इकट्ठा कर रखा था। उन्होंने बताया कि लहन को नष्ट कर दिया गया है। जबकि भट्ठियां तोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed