फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवक की हत्या कर बाग में फेंका शव

युवक की हत्या कर बाग में फेंका शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर बाग में फेंका शव
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के सिकंदरपुर बलदेवपुर में राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई। वह बुधवार रात से लापता था। गुरुवार सुबह गांव के पास आम के बाग में उसका निर्वस्त्र शव मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे ले लिया। इस मामले में युवक के चाचा और दो चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। हालांकि उसके शरीर पर खरोचों के निशान मिले हैं।
सिकंदरपुर बलदेवपुर में राजाराम का परिवार रहता है। राजाराम का अपने छोटे भाई होराम से जमीन और मकान को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों के परिवारों में पंद्रह दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। राजाराम का छोटा बेटा हरवीर (35) राज मिस्त्री था। बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से बाहर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह गांव निवासी शीशपाल अपने आम के बाग में टहल रहा था। उसने देखा कि एक युवक निर्वस्त्र औंधे मुंह पड़ा है। उसने पास जाकर देखा तो हरवीर का शव था। शीशपाल ने हरवीर के घर सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने होराम, उसके बेटे राजेश और मुकेश पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार भी पहुंच गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पिता राजा राम ने बताया कि उसका अपने छोटे भाई होराम और उसके बेटों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी रंजिश में आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी। उन्होंने ही हरवीर की हत्या की है। इसके बाद उसके शव को बाग में फेंका गया है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि होराम और उसके बेटों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। उधर, गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। जिससे मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौत का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। हालांकि हरदीप के शरीर पर खरोंचों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन



ये चल रहा है दोनों परिवार में विवाद
मुरादाबाद। राजा राम के तीन भाई रामचंद्र, संतराम और होराम हैं। संतराम की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद संतराम होराम के परिवार के साथ ही रहने लगा था। होराम ने संतराम के हिस्से की जमीन अपने नाम करा ली थी। छह माह पहले संतराम की भी मौत हो गई थी। होराम ने उसके मकान पर भी कब्जा कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि संतराम के हिस्से की जमीन में राजाराम और उसके बेटे भी हिस्से की मांग कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव से 50 मीटर की दूरी पर पड़े थे कपड़े
मुरादाबाद। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि शव के पास ही उसके कपड़े मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। मौके से कुछ नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। परिवार के लोग रंजिश में हत्या करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed