फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाजपा के खिलाफ पूरे देश में माहौल, तीन राज्यों से शुरुआत: शिवपाल

भाजपा के खिलाफ पूरे देश में माहौल, तीन राज्यों से शुरुआत: शिवपाल

Thu, 13 Dec 2018 02:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 13 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ पूरे देश में माहौल, तीन राज्यों से शुरुआत: शिवपाल
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में सेकुलर की जीत हुई है। भाजपा के खिलाफ पूरे देश में माहौल बन चुका है। शुरुआत तीन राज्यों से हो चुकी है और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा देश से साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन होता है और उनकी पार्टी को सम्मान मिलेगा तो भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए पुरजोर ढंग से चुनाव लड़ेंगे। वरना उनकी पार्टी मुलायम सिंह की सीट को छोड़कर बाकी उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि देश की जनता के सामने भाजपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है। झूठे वादों का पिटारा भर चुका है। भाजपा ने देश की जनता को गुमराह किया है। उसी जनता ने संदेश के साथ जनादेश देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी है। दावा किया कि प्रगतिशील पार्टी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरी है। नौ दिसंबर की लखनऊ में हुई रैली ने यह साबित कर दिया है।
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले किसी भी कीमत पर मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए। सरकार मंदिर बनाना ही चाहती है तो विवादित भूमि को छोड़कर सरयू नदी किनारे या कहीं भी मंदिर बना ले। शिवपाल यादव ने बुलंदशहर कांड के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर कांड में बजरंग दल की भूमिका रही है। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता जी का है आशीर्वाद
मुरादाबाद। शिवपाल यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का उदय नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की इजाजत से ही हुआ है। उन्हें नेता जी का आशीर्वाद है। नौ दिसंबर की लखनऊ की एतिहासिक रैली में भी नेता जी ने अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed