फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दहेज हत्या में पति को दस साल की कैद

दहेज हत्या में पति को दस साल की कैद

Tue, 20 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति को दस साल की कैद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत शुक्ल की अदालत ने बिलारी के दो साल पुराने दहेज हत्या के मामले में मुलजिम पति को दोषी करार देते हुए दस साल की कैद की सजा सुनाई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिलारी के स्यौंडारा निवासी ममता की शादी दिनेश निवासी मिट्ठनपुर के साथ शादी हुई थी। ममता की ताई रेखा ने एक सितंबर 2016 को दिनेश, उसकी मां हर प्यारी और भाई मित्रपाल के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें रेखा ने बताया था कि आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर 26 अगस्त 2016 को ममता पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। दिल्ली के सफदर जंग अस्पताल में ममता की मौत हो गई थी। मृत्यु पूर्व ममता ने बयान दिए थे। जिसमें पति पर आग लगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तफ्तीश पूरी करने के बाद आरोपी पति के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले मेें की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत शुक्ल की अदालत में चली। सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने पक्ष रख और मुलजिम पति को कड़ी सजा दिलाने की दलीलें दीं। इस मामले में बारह लोगों की गवाही हुई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम पति दिनेश को दहेज हत्या में दोषी करार दिया और उसे दस साल की कैद की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed